मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अनुराग पांडेय ने मंगलवार को मैनपुरी बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में वकीलों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वकीलों के सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करना जरूरी है। वकीलों का स्वाभिमान बचाए रखने के लिए संगठित रहना जरूरी है। उन्होंने मैनपुरी बार एसोसिएशन को गोद लेने की घोषणा की।
वकीलों के साथ हुई बैठक में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अनुराग पांडेय ने कहा कि सरकार के समक्ष यह मांग जोरदारी से रखी जाएगी कि विधान परिषद में भी वकीलों का कोटा तय किया जाए। वकीलों को अपने अधिकार पाने के लिए एकजुट रहना चाहिए। वकीलों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करना चाहिए। वकील ही समाज में पीड़ित को विधिक सहायता और सुरक्षा देते हैं। वकीलों के लिए मजबूत संगठन जरूरी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बिना भेदभाव के काम करना चाहिए।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष कुमार यादव राजू, आशुतोष पांडेय, एएच हाशमी, संजना चौहान, संजीव चतुर्वेदी, शिवकुमार यादव, विनीत निगम, अनिल यादव, नृप चौधरी, अजीत कांत मिश्रा, वीरपाल सिंह राठौर, अशोक बाजपेयी, जीतू राजपूत, रवींद्र बाबू दीक्षित, शिवम कटियार, अवनीश मिश्रा मौजूद रहे।
हॉल बनवाने का भरोसा दिया
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अनुराग पांडेय से वकीलों ने बार एसोसिएशन का हॉल बनवाने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा नींव भर चुकी है। निर्माण के लिए धनराशि नहीं है। अनुराग पांडेय ने किसी न किसी मद से बार एसोसिएशन के निर्माणाधीन हॉल को बनवाने का वकीलों को भरोसा दिया।