कासगंज। मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है। शनिवार को रात के समय तेज हवा चली। वहीं दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम केे मिजाज नरम हो गया। पारा में दो डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम सुुहावना हो जाने से लोगों ने राहत महसूस की।
शनिवार को दिन के समय बादल और सूर्य देव के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिससे अधिकतम पारा 37 डिग्री तक रहा, लेकिन रात के समय अचानक तेज हवाएंचलना शुरू हो गई। ठंडी हवा के तेज झोंके लोगों को काफी राहत देने लगे। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह के समय हालांकि धूप निकल आई, लेकिन दोपहर के बाद से मौसम फिर बदल गया। बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। इसके बाद दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। जिससे पारा और नीचे आ गया। अधिकतम पारा जहां 35 डिग्री तक पहुंच सका।
वहीं न्यूनतम पारा 26 डिग्री तक रहा। लगातार बूंदाबांदी का दौर रहने से किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। किसानों को खरीफ की फसल की बुवाई करनी है। बूंदाबांदी से खेतों में नमी आ जाने से किसान को अपने खेत तैयार करने में आसानी हो जाएगी। इसके साथ ही जिन खेतों में मक्का आदि की फसल है वे किसान भी मौसम को देखकर खुश नजर आ रहे हैं।