आगरा। वन यूपी बटालियन एनसीसी, आगरा की ओर से संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-9) में सोमवार को कैडेटों ने राइफल फायरिंग का अभ्यास कराया गया। यह कैंप जीआर कॉस्मिक स्कूल, शमसाबाद में आयोजित किया जा रहा है। कैंप के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अंकुर सुहाग ने कैडेट्स को सटीक निशाना लगाने के टिप्स दिए।
सूबेदार मेजर निर्मल सिंह ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। सूबेदार मेजर हबीबुल्लाह मीर ने सेना में भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। फायरमैन दिलीप शर्मा और धीरज ने आग लगने के कारणों और बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया। लेफ्टिनेंट मेघना रॉबर्ट्स ने लैंगिक समानता पर संबोधन दिया। इस दौरान मेजर शंभू पांडे, फर्स्ट ऑफिसर ज्ञानेंद्र तिवारी, थर्ड ऑफिसर दीपक यादव, थर्ड ऑफिसर उदय प्रताप सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
एनसीसी कैडेट्स
एनसीसी कैडेट्स