फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा पर सख्ती: बिना पास नो-एंट्री, मोबाइल-गैजेट्स पर पूरी तरह रोक; 24 घंटे तैनात रहेगी फोर्स

Wed, 02 Sep 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत 2 सितंबर से ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी शुरू होगी। डीएम मनीष बंसल ने बिना वैध पास प्रवेश पर रोक, मोबाइल-गैजेट्स बैन और 24 घंटे सशस्त्र पुलिस तैनाती समेत सख्त सुरक्षा निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह आक्रामक मोड में आ गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के लिए निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निर्देश दिए कि 2 सितंबर से शुरू हो रही एफएलसी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत और सख्त पालन हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। स्पष्ट किया कि बिना वैध पहचान-पत्र या पास के किसी भी व्यक्ति को एफएलसी हॉल में घुसने की अनुमति नहीं होगी।
प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से गहन तलाशी ली जाएगी।

हर आने-जाने वाले का विवरण लॉग बुक में दर्ज किया जाएगा। एफएलसी स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। परिसर में मोबाइल, कैमरा, स्पाई पेन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। धांधली की हर गुंजाइश को खत्म करने के लिए पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है और लाइव वेबकास्टिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए ओके और रिजेक्ट मशीनों को अलग-अलग रखकर उनका डेटा रोजाना ईएमएस पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। एफएलसी प्रक्रिया के बाद मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रैंडम मशीनों से मॉक पोल कराया जाएगा।

मॉक पोल के नतीजों का मिलान वीवीपैट की पर्चियों से किया जाएगा और निकलने वाली पर्चियों को तुरंत श्रेडिंग मशीन से नष्ट किया जाएगा। अग्निशमन विभाग को फायर अलार्म और सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखने, नगर निगम को परिसर में साफ-सफाई व पेयजल की चाक-चौबंद व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें