फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय: नकलची पकड़े जाने के बाद मेडिकल की परीक्षा में सख्ती, बनियान-जेब खंगाली, ताबीज उतरवाकर की जांच

Mon, 28 Feb 2022 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय के आईईटी में शनिवार को मेडिकल परीक्षा में तीन छात्र नकल करते पकड़े गए थे। इसके बाद सोमवार से परीक्षा में सख्ती बढ़ा दी गई। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मेडिकल की परीक्षा में नकलची पकड़ में आने के बाद डॉ. भीममराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में सोमवार को सख्ती बरती गई। शिक्षकों ने परीक्षार्थियों की बनियान, पेंट की जेब खंगाली। पांच छात्र ताबीज-लॉकेट पहने थे, उनको उतरवाकर जांच कराने के बाद ही प्रवेश दिया। 

विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक और आईईटी निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट टू की पूरक परीक्षा में नकलचियों को पकड़ने के लिए महिला और पुरुष शिक्षकों को परीक्षार्थियों की सघन जांच के लिए गेट पर लगाया। परीक्षार्थियों की पेंट की जेब, जैकेट, बनियान समेत को खंगाला। संतुष्टि होने के बाद ही इनको कक्ष में प्रवेश दिया। 

पांच परीक्षार्थी गले में लॉकेट-ताबीज पहनकर आए थे। पूछने पर इन्होंने धार्मिक आस्था से जुड़ा बताया। इनको उतरवाकर टेक्नीशियन से जांच करवाई। किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होने पर इनको दिए गए। परीक्षा में 60 विद्यार्थी शामिल हुए। सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा एक बजे तक चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति ने कक्ष का किया निरीक्षण
इलेक्ट्रॉनिक चिप से नकल के मामला पकड़ में आने के बाद प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक ने करीब 12:30 बजे परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। करीब 20 मिनट तक कक्ष में रहकर परीक्षार्थियों पर नजर रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक किसी पर भी नकल का संदेह होने पर तत्काल जांच कराएं। 

शनिवार को पकड़े थे तीन नकलची
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में शनिवार को एफएच मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र इलेक्ट्रॉनिक चिप से नकल करते पकड़े थे। ये तीनों ने बनियान में इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगा रखा था और ब्लूटूथ के जरिये जोड़कर नकल कर रहे थे। तीनों छात्रों के खिलाफ अनफेयर मीन (यूएफएम) में कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें