फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत में ट्रंप को नहीं पहनाई जाएगी फूलों की माला, न तिलक लगाने की इजाजत

Sun, 23 Feb 2020 02:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को न तो तिलक लगाया जाएगा, न ही कोई उनके पैर छुएगा...। यह हिदायत सुरक्षा कारणों से दी गई है। इसकी सूची जारी कर दी गई है कि स्वागत कौन-कौन करेगा। 
विज्ञापन


खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रंप और मेलानिया के आने के बाद उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भारत में अमेरिका के राजदूत करेंगे। आगरा के महापौर नवीन जैन उन्हें शहर की प्रतीकात्मक चाबी भेंट करेंगे। 

सुरक्षा ड्यूटी में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेहमानों को न बुके भेंट किए जाएंगे, न ही फूल। स्वागत में माला पहनाने की भी इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिसवालों ने फोटो खींचे तो निलंबित होंगे

पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि ट्रंप और मेलानिया का मोबाइल से फोटो लेने की कोशिश न करें। जो ऐसा करता पाया गया, उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। विभागीय जांच भी होगी।

ट्रंप और मेलानिया के ताज के लिए रवाना होने पर उनके जहाज के नजदीक भी सिर्फ वे ही अफसर जा सकेंगे जिनको जहाज की सुरक्षा में लगाया गया है। किसी और को ट्रंप और मेलानिया के नजदीक जाने की इजाजत नहीं है।
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें