फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: डीजे पर नहीं बजेंगे ऐसे गाने, हर होलिका दहन स्थल पर रहेंगे दो पुलिसकर्मी

Sat, 28 Feb 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मॉकड्रिल कर हुड़दंगियों से निपटने की तैयारी की है। 100 से अधिक स्थानों पर पीएसी तैनात रहेगी, हर होलिका दहन स्थल पर दो पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे और रात 10 बजे के बाद डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर बलवाइयों से निपटने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस ने मॉकड्रिल किया। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि इस बार होली पर डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने और मानकों से अधिक आवाज में गाना बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने तैयारी की है। शुक्रवार को मॉकड्रिल में सभी थाना प्रभारियों समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने भीड़ से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने, पानी की बौछार कर भीड़ हटाने और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल ले जाने के तरीकों का अभ्यास किया गया।

 

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि ड्रिल के दौरान थाना पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने, फिर घुड़सवार पुलिस द्वारा नियंत्रित एवं रणनीतिक मूवमेंट करते हुए भीड़ को रोकने एवं तितर-बितर करने का अभ्यास किया गया। स्थिति उग्र होने पर अग्निशमन टीम ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करने, लाठी पार्टी की ओर से लाठी चार्ज का अभ्यास किया गया। भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के प्रयोग की प्रक्रिया को भी प्रदर्शित किया गया।


 

100 स्थानों पर पुलिस के साथ तैनात रहेगी पीएसी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि हर होलिका दहन पर पुलिस के दो जवान मौजूद रहेंगे। थानों की पुलिस टीम दोपहिया वाहनों पर गश्त करेगी और चिह्नित 100 से अधिक स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। शहर में भीड़भाड़ वाले 1136, देहात में पूर्वी जोन में 961 और पश्चिमी जोन में 1065 क्षेत्रों में पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे
पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी डीजे, बैंड और साउंड सिस्टम चलाने वालों को नोटिस दिया गया है कि भड़काऊ और आपत्तिजनक गीतों को न बजाएं। रात 10 बजे के बाद डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। मानकों से अधिक तीव्रता से साउंड सिस्टम चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें