फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेन पुलिंग पर सख्ती, नौ दिन में 83 मामले पकड़े

Tue, 12 May 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन के लिए आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। पहली से 9 मई तक चले अभियान में 83 मामलों में संबंधित यात्रियों पर कार्रवाई की गई और 44,135 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि आगरा-निजामुद्दीन, आगरा फोर्ट-बांदीकुई और बांदीकुई-आगरा कैंट रेल खंडों में जांच अभियान चलाया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अलार्म चेन पुलिंग का प्रयोग केवल आपात स्थिति में ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें