फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ललतेश की घातक गेंदबाजी से स्टार नेक्स्ट की धमाकेदार जीत

Tue, 12 May 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत करते अति​थि
विज्ञापन
आगरा। मरियम टॉम्ब स्थित डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी को 25 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बल्देव भटनागर ने टॉस कराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 25.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से यशुम ने चार विकेट झटके। जतिन ने दो और विराट ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम 25.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। ललतेश ने चार ओवर में मात्र 14 रन देकर इनके चार विकेट झटके। मनु शर्मा ने भी दो विकेट लिए। ललतेश को डॉ. वीपी सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। यशुम को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर सम्मी अली और विजय बघेल रहे। कमेंट्री देव पांडे ने की, जबकि स्कोरिंग का कार्य लक्की ने संभाला। इस दौरान जावेद, शमीम, नवीन गौतम, हरवीर सिंह बंटी और हरीश बिष्ट सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। कोच हरवीर सिंह बंटी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 7 बजे दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एसबीएस क्रिकेट अकादमी और सूरजभान क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें