फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

Sun, 23 Feb 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए एक कॉलेज में सिटिंग प्लान तैयार करते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यूह रचना की गई है। चार चरण की सुरक्षा की बीच परीक्षाएं आयोजित होने जा रही हैं। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में 60516 परीक्षार्थी बैठने जा रहे हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां रविवार की शाम तक पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज आज सुबह 8:30 बजे से हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा के साथ होगा। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के लिए जिले में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सभी 94 केंद्र पर एक-एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह जोनल मजिस्ट्रेट भी परीक्षा के दौरान भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। छह सचलदल परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


चार जगह से होगी ऑनलाइन निगरानी
यूपी बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी कराई जा रही है। इसके लिए सभी केंद्रों पर वॉइज रिकॉडिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक, मंडलीय शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश और निदेशालय लखनऊ से ऑनलाइन सेल के माध्यम से निगरानी कराई जा रही है।

परीक्षार्थी एक नजर में
हाईस्कूल
संस्थागत बालक- 16068
संस्थागत बालिका- 13489
व्यक्तिगत बालक - 28
व्यक्तिगत बालिका- 24
कुल-29609

इंटरमीडिएट
संस्थागत बालक- 26871
संस्थागत बालिका- 13256
व्यक्तिगत बालक- 568
व्यक्तिगत बालिका- 212
कुल-30907

परीक्षा की तैयारियां एक नजर में
- 94 केंद्र पर होगा परीक्षा का आयोजन
- 94 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक किए गए हैं नियुक्ति
- 94 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की है तैनाती
- 06 जोन में बांटा गया है जनपद
-20 सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए हैं तैनात
- 06 सललदल करेंगे परीक्षा की निगरानी


क्या लेकर आएं परीक्षा केंद्र पर
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी नीली, काली पेन के साथ पारदर्शी पैमाना जिस पर किसी इकाई की माप दर्ज न हो लेकर आ सकते हैं। इसके साथ परीक्षार्थी को अपने साथ वर्ष 2025 की परीक्षा का प्रवेश पत्र, गत परीक्षा का पंजीकरण साथ लाना होगा। किसी प्रकार की इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, घड़ी आदि के साथ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। छात्र-छात्राएं अपने साथ पारदर्शी कलम किट साथ ला सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटे पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें