फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुक-लुक दाऊजी: मूर्ति खंडित होने से फैला आक्रोश, भीड़ जुटाने की सूचना पर सीओ पहुंचे जतीपुरा

Sat, 24 Dec 2022 07:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रकरण में सीओ ने एलआईयू को सतर्क रहने के निर्देश दिए। यह बात अलग है कि शनिवार को वायरल वीडियो की भनक एलआईयू को नहीं लगी।
विज्ञापन
लुक लुक दाऊजी मंदिर में मूर्ति की गई खंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज पर्वत पर गिरिराज शिलाएं, दाऊजी, शिव, हनुमान के विग्रह खंडित किए जाने से लोगों में आक्रोश है। इस प्रकरण में भीड़ जुटाने के लिए जतीपुरा में मुनादी कराने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर नितिन कसाना, बीट इंचार्ज सुधीर मलिक जतीपुरा पहुंचे। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। राम मोहन शर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में लगी है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 

ये है मामला

शनिवार को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया, वाट्सएप ग्रुप पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन और थाने का घेराव करने का समर्थन करते हुए ऑडियो वायरल कर माहौल गर्माने का प्रयास किया। वायरल ऑडियो में एक युवक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर थाने के घेराव का समर्थन करता सुनाई दे रहा है। बता दें शुक्रवार को अन्यौर-जतीपुरा के समीप गिरिराज पर्वत पर बने लुक-लुक दाऊजी मंदिर में दाऊजी की मूर्ति, गिरिराज शिलाएं और पर्वत पर बने शिवालय, हनुमान के विग्रह अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रकरण में सीओ ने एलआईयू को सतर्क रहने के निर्देश दिए। यह बात अलग है कि शनिवार को वायरल वीडियो की भनक एलआईयू को नहीं लगी।
विज्ञापन

 
सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि 'मूर्ति खंडित करने के मामले में कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की योजना बना रहे थे। सोशल मीडिया और गांव में मुनादी कराने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें