फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 1500 घरों में नहीं जले चूल्हे, आठ घंटे ठप रही पीएनजी; बाहर से मंगाना पड़ा खाना

Fri, 07 Feb 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

देररात तक लोग पीएनजी सप्लाई के शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पीएनजी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जयपुर हाउस, प्रताप नगर, साकेत कॉलोनी सहित आधा दर्जन पॉश कॉलोनियों में बृहस्पतिवार को आठ घंटे पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन में सप्लाई ठप रही। 32 एमएम गैस लाइन में दोपहर करीब एक बजे फॉल्ट हो गया। रात 10 बजे तक घरों में चूल्हे नहीं जले। बाजार से खाना खरीदना पड़ा।
विज्ञापन


श्याम वाटिका के पास से पीएनजी गैस की 32 एमएम पाइपलाइन गुजर रही है। जिससे जयपुर हाउस सहित कई पॉश कॉलोनियों में गैस सप्लाई होती थी। चंद्रलोक कॉलोनी निवासी जय पुरसनानी ने बताया कि दोपहर एक बजे से सप्लाई बंद है। घर में चूल्हे नहीं जले। 

दिन के खाने से लेकर शाम की चाय, नाश्ता तक नहीं बना। रात 10 बजे तक खाना बनाने के लिए गैस सप्लाई का इंतजार करना पड़ रहा है। पीएनजी अधिकारी फोन नहीं उठा रहे। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


जयपुर हाउस निवासी राजकुमार ने बताया कि गैस बंद होने के कारण बाजार से खाना खरीदकर लाना पड़ा है। सुबह बच्चे स्कूल जाएंगे। चूल्हा नहीं जलेगा तो परेशानी होगी। इस संबंध में पीएनजी प्रबंधक 
विज्ञापन

किशन सिंह ने बताया कि फॉल्ट की मरम्मत का कार्य चल रहा है। रात में ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

यहां करें शिकायत
पीएनजी उपभोक्ता सप्लाई प्रभावित होने पर हेल्पलाइन नंबर 8126904002 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शहर में 70 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें