फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर: आगरा में गिरी दीवार... दो लोग घायल, खंभे टूटे और कई पेड़ भी गिरे; बाल-बाल बचा परिवार

Sun, 11 May 2025 07:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा जिले में शनिवार दोपहर तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। आंधी-बारिश के दौरान दीवार गिरने से दो  लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
आंधी का कहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आंधी-बारिश के कारण शनिवार को कई स्थानों पर पेड़ टूटे तो कहीं होर्डिंग उखड़ गए। पश्चिमपुरी में फॉर्म हाउस की दीवार गिरने से दो ऑटो चालक दबकर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें किसी तरह मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। बिचपुरी के मघटई में भी दीवार गिरी, लेकिन परिवार बच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चारपाई पर पड़ी लाश, चारों ओर बिखरा खून...ऑटो चालक को फावड़े से काट डाला; लाश की हालत देख कांप गए लोग


 

होर्डिंग उखड़ गए
शहर में शाम चार बजे के बाद आई आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरे तो कहीं होर्डिंग उखड़ गए। शास्त्रीपुरम, बोदला रोड, बिचपुरी रोड पर भी कई जगह पेड़ टूटे हुए हैं। पश्चिमपुरी में भोले डेयरी फार्म की करीब 10 फुट ऊंची दीवार भरभरा कर गिर पड़ा। दीवार के सहारे ऑटो लेकर खड़े दो चालक ऑटो में बैठे थे, वह दबकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया। कपड़ों पर प्रेस करने वाले बंटू दिवाकर की ठेल और साइकिल भी मलबे में दब गई। ऑटो चालक प्रमोद और राजू घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले


 

घर की दीवार गिरी
दूसरी ओर, बिचपुरी के मघटई गांव के रहने वाले राजेश के घर की दीवार दोपहर साढ़े तीन बजे भर-भराकर पड़ोसी मनोज के घर में गिर गई। मनोज ने बताया कि वह पत्नी अर्चना, बेटी जिया और खुशी के साथ घर पर था। उसका पूरा परिवार बाल-बाल बचा है।

ये भी पढ़ें -  UP: मैनपुरी में 'फौजियों का गांव', हर घर में हैं सेना के जवान, 100 जांबाज सीमा पर ले रहे दुश्मन से लोहा

हवा और बारिश ने उमस से दी राहत
दिन में धूप, उमस और गर्मी ने बेहाल किया तो दोपहर करीब 2 बजे बादल, हवा और बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। तेज हवा और बारिश ने लोगों को राहत दी। आंधी के चलते शहर और देहात में कई स्थान पर दीवार, पेड़ और होर्डिंग गिर गए। इधर, बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में कमी नहीं आई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र रविवार से फिर तापमान बढ़ने की संभावना जता रहा है।

 
विज्ञापन

मई माह के 10 दिन बीतने के बाद भी शहर में गर्मी का प्रकोप तुलनात्मक रूप से कम रहा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कभी बादल, कभी बौछारें तो कभी हवा ने तापमान की गति को 35-36 डिग्री के बीच रखा। पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। शनिवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप और गर्मी से हुई। दोपहर दो बजे करीब मौसम में अचानक बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटी। कुछ स्थान पर पेड़ जड़ से उखड़ गए। पश्चिमपुरी चौराहे के पास आंधी में एक दीवार ऑटो पर गिर पड़ी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं एक अन्य को हल्की चोट आई। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें