26 और 27 जून को पूरे प्रदेश में सारसों की ग्रीष्मकालीन गणना की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार गणना सुबह छह से आठ और शाम चार से छह बजे दो पालियों में की गई। रुनकता स्थित सूर सरोवर पक्षी अभ्यायरण्य में मंगलवार सुबह और शाम दोनों समय की गणना में सारस पक्षी नजर आया। जबकि सोमवार को यह केवल सुबह के समय नजर आया था। डीएफओ वाइल्ड लाइफ आरुषि मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2012 के बाद पहली बार कीठम में सारस पक्षी नजर आया है।
ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; नहीं कांपे हाथ
सामाजिक वानिकी विभाग को भी जिले की अलग-अलग तहसीलों में सारस पक्षी मिले हैं। सबसे ज्यादा किरावली में तीन जोड़े सारस व दो शिशु सारस यानि कुल आठ सारस नजर आए हैं। खेरागढ़ में भी चार सारस मिले हैं। इसके अलावा एत्मादपुर और फतेहाबाद तहसील में दो-दो सारस पक्षी मिले हैं। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम तक कुल 17 सारस पक्षियों की गणना की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें - ATM लूट का प्रयास: ऑटो से आए बदमाश, कैमरों पर डाला स्प्रे; हथौड़ा भी न तोड़ सका डायनेमिक लॉक
सारसों की गणना बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी (बीआरडीएस) के सहयोग से की जा रही है। सूर सरोवर की रेंज ऑफिसर अनामिका सिंह, वन दरोगा शुभराज सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. राघवेंद्र, नेहा शर्मा, डॉ. राहुल गुप्ता और रिंकी सिसौदिया समेत 20 लोगों की टीम ने गणना की।
ये भी पढ़ें - Agra Weather News: फिलहाल राहत नहीं, अभी झेलनी पड़ेगी उमस; जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मंडल में 114 राजकीय पक्षी मिले
आगरा मंडल में सारसों का कुनबा 100 का आंकड़ा पार कर गया है। कीठम में एक, पटना पक्षी विहार में दो, समान पक्षी विहार एटा में 95 और आगरा की विभिन्न तहसीलों में नजर आए कुल 17 सारसों को मिलाकर यह आंकड़ा 114 तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें - Etah: भाई की ससुराल में युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव