फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के कार्यक्रम के लिए रोकी मार्कशीट-डिग्री की छपाई

Thu, 07 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक लगातार जोर दे रहे हैं कि यूनिवर्सिटी के छात्रों के डिग्री और मार्कशीट समय से मिले। इसके लिए यूनिवर्सिटी के अफसरों को हिदायत भी दी गई है। हैरानी की बात यह है कि अब इसी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने ने डिग्री और मार्कशीट की छपाई तीन दिन के लिए इसलिए बंद की है क्योंकि आठ जुलाई को राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी यूनिवर्सिटी आ रहे हैं। उनके सुरक्षाकर्मी खंदारी कैंपस के उसी गेस्ट हाउस में ठहराए जाऐंगे, जिसमें मार्कशीट और डिग्री छाप रही एजेंसी की कंप्यूटर सेल है।
विज्ञापन

डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में तीन दिन के लिए यह छपाई तब रोकी गई है जब हजारों छात्र ही नहीं, प्राइवेट कालेजों के संचालक भी हल्ला मचा रहे हैं मार्कशीट के लिए। पिछले सत्रों की भी हजारों मार्कशीट अभी तक जारी नहीं हो पाई है। कई छात्र तो सालों से चक्कर लगा रहे हैं। मार्कशीट के लिए रोजाना लगभग एक हजार आवेदन आ रहे हैं।
यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल राम नाईक और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री मुरलीमनोहर जोशी आठ जुलाई को पंडित दीनदयाल ग्रामोत्थान संस्थान का छलेसर कैंपस में शिलान्यास करेंगे। ऐसे में सुरक्षाकर्मी और अतिथियों को खंदारी कैंपस के गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। जिसके चलते एजेंसी से तीन दिन कार्य रोकने को कहा गया है। उधर, छात्र नेताओं का कहना है कि अगर सुरक्षाकर्मी कहीं और ठहरा दिए जाते तो तीन दिन काम बंद करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
विज्ञापन


राज्यपाल को काले झंडे दिखाने का एलान
फीरोजाबाद की छात्राओं के बाद अब निजी कालेज संचालकों ने मार्कशीट के लिए डा. बीआरए विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय पर डेरा डाल दिया। नारेबाजी करते हुए संचालक धरने पर बैठ गए। गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू होगी। एसोसिएशन ने एलान किया है कि आठ जुलाई को विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस आ रहे राज्यपाल को काले झंडे दिखाए जाएंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष बृजेश चौधरी का कहना है कि 2011 से 2015 तक आधी-अधूरी मार्कशीट ही मिली हैं। छात्र कालेजों में पहुंचकर प्रदर्शन करते हैं। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि कई बार कुलपति और कुलसचिव से मार्कशीट की समस्या बता चुके हैं, हर बार आश्वासन मिलता है। राज्यपाल को काले झंडे दिखाकर यहां की स्थिति बयां करेंगे। प्रदर्शन में आशुतोष पचौरी, शैलेंद्र यादव, दिलीप कसाना, हरेंद्र सिकरवार रहे।

प्रैक्टिक्ल पैनल में शिक्षकों के रिश्तेदार
एसोसिएशन ने प्रयोगात्मक परीक्षा पैनल में शामिल शिक्षकों पर उगाही का आरोप लगाया।  एसोसिएशन का आरोप है कि पैनल में विश्वविद्यालय अधिकारी और शिक्षक नेताओं की मिलीभगत से अपात्र शामिल कर लिए हैं। इन्हें 70-80 कालेजों में परीक्षक नियुक्त कर भेजा जा रहा है। इसमें एक शिक्षक नेता के रिश्तेदार हैं। पैनल में जो फोन नंबर दिया है, वह शिक्षक नेता का है, जो सौदेबाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें