फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सैनिक के घर में किया पथराव, परिजन को पीटा

Fri, 12 Apr 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक के घर में किया पथराव, परिजन को पीटा
विज्ञापन

ढकपुरा में हुई घटना, एलाऊ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव ढकपुरा में नामजद लोगों ने एक सैनिक के घर पर पथराव कर दिया। हमले में सैनिक और उसके पिता घायल हो गए। 6 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी रमेश सिंह का पुत्र रविंद्र प्रताप सेना में है। वह 6 अप्रैल को गांव स्थित घर पर था। तभी गांव निवासी गोपाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, शिवम, हर्ष और रनवीर तोमर दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रमेश और पुत्र रविंद्र को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपियों ने पथराव कर दिया। झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी पीड़ित पिता पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया। थाने में शिकायत दी गई लेकिन आरोपी पक्ष के दबदबे के आगे पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी करती रही। आखिरकार बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें