बृहस्पतिवार शाम को ताजमहल पर आई आंधी और बारिश से गिरे रॉयल गेट के पत्थर। संवाद
आगरा। ताजमहल में बृहस्पतिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण ताजमहल के रॉयल गेट को नुकसान पहुंचा। फोरकोर्ट की ओर ताज के रॉयल गेट पर पच्चीकारी में लगाए गए पत्थर नीचे गिर गए। जिस समय पत्थर गिरे, उस दौरान पर्यटक मुख्य प्रवेश द्वार के अंदर बारिश से बचने के लिए खड़े थे, इससे किसी को चोट नहीं पहुंची।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे के बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव से स्मारकों पर अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के झोंके इतने जबरदस्त थे कि रॉयल गेट के ऊपरी हिस्से में स्थित नक्काशीदार पत्थर जमीन पर गिरे, पर्यटक बचने के लिए अंदर खड़े हो गए। कुछ दिन पहले भी आंधी-बारिश में पच्चीकारी के पत्थर गिरे थे।