फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राम मंदिर वर्षगांठ पर निकाली गई बाइक रैली में बवाल, पथराव से मची भगदड़...पुलिस से भी भिड़ गए आरोपी

Fri, 23 Jan 2026 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर निकाली गई बाइक रैली  के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान रैली पर पथराव  कर दिया गया। एकाएक हुए पथराव से भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गढ़ी चांदनी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के कार्यक्रम के बाद बाइक रैली निकाल रहे युवकों पर विवाद के बाद पथराव किया गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने बाइकों को आगे निकालने मारपीट के बाद बाइक तोड़ दीं। लोगों के आने पर पथराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने किसी तरह खुद को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी युवक भिड़ गए। इस पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन


प्रकाश नगर निवासी युवा मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में हुए प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद बाइक रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान शाम करीब आठ बजे गढ़ी चांदनी से निकल रहे थे। आरोप है कि तभी दूसरे समुदाय के युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बाद में पथराव कर दिया। राहुल को लाठी-डंडों से पीटा। एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव फैल गया। एसीपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि एक युवक राहुल को चोट लगी है। वहीं एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें