आगरा। ताइक्वांडो खिलाड़ी नव्या गुप्ता 20वें एशियन गेम्स (आईची–नागोया 2026) के लिए आयोजित ओपन सेलेक्शन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। इसका चयन ट्रायल 23 जनवरी को एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर (राजस्थान) में होगा। ट्रायल का आयोजन इंडिया ताइक्वांडो की ओर से हो रहा है। नव्या गुप्ता सेंट एंड्रूज स्कूल की छात्रा हैं। इस उपलब्धि डॉ. गिरधर शर्मा, अपूर्वा शर्मा, साहिबा खान, रीता राय, बीडी दुबे, विक्रम सक्सेना ने शुभकामनाएं दी हैं।