फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मामूली बात पर दो समुदाय के लोग भिड़े, पथराव और फायरिंग से गांव में फैली दहशत

Wed, 18 Aug 2021 01:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पथराव और फायरिंग की घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। इसके मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम वास गड़रिया में मंगलवार की रात बाइक से जाते समय सरिया छू जाने के विवाद में दो समुदाय के लोग भिड़ गए। इनके बीच मारपीट पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर फोर्स के साथ सीओ एत्मादपुर पहुंचे। पथराव में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव के मद्देनजर देर रात तक गांव में फोर्स तैनात रही। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर वास गड़रिया निवासी भूरा खां (22) बाइक के पीछे सरिया बांध कर घर ले जा रहा था। रास्ते में गांव का ही राम प्रसाद बघेल पशुओं को नहला रहा था। तभी सरिया उसके पैर में लग गई। इस पर राम प्रसाद और भूरा के बीच कहासुनी हो गई। राम प्रसाद के लड़के नागेंद्र ने भूरा को पीट भी दिया। तब लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया।

रात करीब आठ बजे रामप्रसाद का लड़का नागेंद्र और रितेश खेत पर गए थे। तभी भूरा खां कुछ युवकों के साथ पहुंचा और मारपीट कर दी। इसकी जानकारी होते ही दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट के साथ पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई। बस्ती में पथराव और फायरिंग से दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीओ एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल कई चौकियों का फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस को देख उपद्रवी भाग निकले। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ है। फायरिंग होने की सूचना झूठी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें