प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा की पच्चीकारी को जीआई टैग दिया है। वाराणसी में हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना को प्रमाणपत्र सौंपा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हुए समारोह में आगरा की पच्चीकारी को जीआई टैग प्रदान किया। उन्होंने पच्चीकारी के साथ प्रदेश के अन्य 21 पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
400 साल से पच्चीकारी कला को प्रोत्साहन दे रहे आगरा को इसके लिए जीआई टैग दिया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं स्टोनमैन क्राफ्ट इंडिया के एमडी रजत अस्थाना और उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल को जीआई टैग का प्रमाण पत्र सौंपा।
रजत अस्थाना ने कहा कि जीआई टैग मिलने से आगरा के पर्यटन और हस्तशिल्प उद्योग के साथ यहां के कारीगरों की मेहनत को पहचान मिली है। इस क्षेत्र से जुड़े हजारों कारीगरों की कला का मान बढ़ा है।