फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों से अब भगवान भी सुरक्षित नहीं, वृंदावन के दो मंदिरों से नगदी सहित मूर्तियां चोरी

Sat, 15 Dec 2018 01:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
शिव मंदिर से चोरी हुई मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीर्थनगरी में बेखौफ चोरों से जहां इंसान दहशत में है। वहीं अब भगवान भी सुरक्षित नहीं है। वृंदावन के चीरघाट स्थित प्राचीन हनुमान और शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए पीतल की प्रतिमाएं और गोलक में रखी हजारों की नकदी को चोरी कर लिया।
विज्ञापन


चीरघाट पर यमुना किनारे स्थित चमत्कारी महादेव मंदिर से चोर शिव परिवार की पांच पीतल की मूर्तियां और भंडारघर के बर्तनों को चुरा ले गए। वहीं गोलक में रखी नकदी भी ले गए। सेवायत के अनुसार चोरी हुई ठाकुरजी की मूर्तियों का वजन 3 से 12 किलो तक का अनुमान है। 

 

इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित  प्रसिद्ध हनुमान शनि मंदिर को निशाना बनाते हुए एक पीपा तेल, एक पीपा घी, दान पेटी के 30 हजार, 5 किलो पीतल और पूजन सामग्री चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह उस समय हुई जब वे मंदिर आए। 

इस दौरान लक्ष्मण शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुशील भट्ट, गोपी निषाद, हरिशंकर, गोविंदा, लक्ष्मी, मनु शर्मा, बाबूलाल पुजारी, रामवीर ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं करती है। इसलिए चोर उचक्के सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें