फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर की चपेट में आकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 14 Dec 2018 08:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर में सरसों की थ्रेसिंग करते समय फर्रुखाबाद निवासी किसान थ्रेसर की चपेट में आ गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान अपने भाई के खेत में सरसों की कटाई के बाद थ्रेसिंग करवा रहा था। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर निवासी वंशीधर पाठक का 50 वर्षीय भाई किशन कुमार उर्फ छोटे निवासी गांव नगला बाग जनपद फर्रुखाबाद ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन लेकर सरसों की थ्र्रेसिंग करने आया था। 

शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे खेत पर दोनों भाई कटाई के बाद थ्रेसिंग कर रहे थे, तभी अचानक किशन कुमार थ्रेसर की चपेट में आ गया। जब तक थ्रेसर को बंद किया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलन के बाद पहुंची पुलिस ने थ्रेसर से शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें