फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में बना रखा था गोदाम, औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा तो मिला दवाओं का जखीरा

Sat, 14 Dec 2019 11:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कार्रवाई करती औषधि विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को कमला नगर और विजय नगर कॉलोनी में छापा मारकर दवाओं का जखीरा बरामद किया। दोनों जगह घर में गोदाम बना रखा था। दवाएं सील कर दी गई हैं। इनके नमूनों की जांच कराई जाएगी। विजय नगर कॉलोनी में एंटीबायोटिक इंजेक्शन अमिकासिन की री-फिलिंग और एक्सपाइरी डेट के इंजेक्शन के दोबारा इस्तेमाल की आशंका जाहिर की गई।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक जुनाब अली के नेतृत्व में एक टीम ने जी-423, कमला नगर में सुशील कुमार के घर छापा मारा। घर में महिलाएं थीं, इनके विरोध करने पर टीम ने महिला पुलिस बुलाकर अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर एक कमरे में करीब 25 लाख रुपये की एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाएं रखी हुई मिलीं। 

इसमें दर्द की टैबलेट, ट्यूब, सिरप और एंटीबायोटिक इंजेक्शन थे। इन पर टिनिस फार्मा लिखा हुआ था। पूछने पर सुशील कुमार ने बताया कि फव्वारे पर उनका मेडिकल स्टोर है। घर पर दवाएं कैसे रखीं हुईं हैं, इसका जवाब नहीं दे सके। कोई लाइसेंस भी नहीं दिखाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइल में रिफिलिंग की आशंका

दूसरी टीम ने औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में रतनपुरा, विजय नगर कॉलोनी में प्रेम कुमार के घर छापा मारा। मकान मालिक घर पर नहीं मिले। घर में महिलाएं थीं, इसलिए महिला पुलिस के पहुंचने पर टीम ने घर के अंदर प्रवेश किया। रसोई में बाल्टी में पानी में करीब 1000 अमिकासिन (एंटीबायोटिक इंजेक्शन) व सीपीएम इंजेक्शन रखे हुए थे। 

करीब 1000 वाइल (सीसी) खाली मिलीं। टीम ने आशंका जताई कि एक्सपायरी दवाओं का लेबल हटाने के लिए उसे बाल्टी में रखा गया था। खाली वाइल में रिफिलिंग की आशंका जताई गई। यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। रात तक कार्रवाई जारी रही। औषधि विभाग की टीमों ने पूरी तैयारी से छापा मारा। फिरोजाबाद और मथुरा से भी औषधि निरीक्षकों को छापे में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

आपस में जुडे़ हैं दोनों के तार 

कमला नगर और विजय नगर कॉलोनी में पकड़े गए दवाओं के जखीरे के तार आपस में जुड़े हुए हैं। विजय नगर कॉलोनी में घर में काम रही महिलाओं ने बताया कि प्रेम कुमार कमला नगर के सुशील कुमार की दुकान पर काम करता है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

औषधि विभाग के सहायक आयुक्त शिवशरम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों जगह दवाओं के अवैध गोदाम हैं। छापे में बिना लाइसेंस के घर पर दवाएं रखी गई थीं। इन्हें सील कर दिया है, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें