मथुरा की ब्लॉक मांट के गांव बेगमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष की छत का लिंटर बृहस्पतिवार को भरभरा कर गिर गया। इससे कक्षा तीन के कक्ष में बैठे 26 छात्र-छात्राओं में 8 घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मांट में भर्ती कराया गया। इसमें से गंभीर हालत में तीन को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को गांव बेगमपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष में बच्चे पढ़ रहे थे। इसी बीच अचानक छत का लिंटर गिर गया। इससे खुशी पुत्री संजय, डोली पुत्री योगेंद्र, तुलसी पुत्री पंकज, निखिल पुत्र हुकम सिंह, राज पुत्र योगेंद्र, ऋचा पुत्री सोनू, जसवंत पुत्र डोरी लाल, नैतिक घायल हो गए। सूचना पर सीएचसी मांट के प्रभारी चिकित्साधिकारी सोनू चतुर्वेदी एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे और घायलों को सीएचसी ले आए।