फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्वास्थ्य विभाग के छापों से हड़कंप, बेसमेंट में डाले ताले, 20 टीमें कर रहीं सर्वे

Sat, 08 Oct 2022 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के आर मधुराज हॉस्पिटल परिसर में अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य विभाग के छापों से हड़कंप मचा हुआ है। 20 टीमों को सर्वे के लिए भेजा गया है। निर्धारित प्रोफार्मा पर 29 बिंदुओं पर टीमें सूचना जुटा रही है।
 
विज्ञापन
गूगल लोकेशन के साथ फोटो साझा कर रही टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों ने शुक्रवार को अस्पतालों का सर्वे करना शुरू किया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शाम तक 55 अस्पतालों के सर्वे की रिपोर्ट दी गई। स्वास्थ्य विभाग के छापे के बीच अस्पतालों बेसमेंट में ताले डाल दिए गए हैं। टीमों को अधिकतर अस्पतालों में बेसमेंट खुला नहीं मिला। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से टीमों को निर्धारित प्रोफार्मा भी उपलब्ध कराया गया। सर्वे के दौरान कुल 29 बिंदुओं पर टीमों को जानकारी जुटानी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि 55 अस्पतालों के सर्वे की रिपोर्ट दी गई है। शनिवार शाम तक रिपोर्ट का विश्लेषण कराया जाएगा। टीमों ने सूचना दी है कि बेसमेंट में अस्पताल संचालकों ने ताले लगा रखे हैं। रिपोर्ट के विश्लेषण के आधार पर कदम उठाया जाएगा। अभियान तीन दिनों तक चलना है। प्रत्येक टीम को एक दिन में दस अस्पताल का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है। 

गूगल लोकेशन के साथ फोटो साझा

स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पतालों के सर्वे के दौरान अपनी फोटो भी खींच रही हैं। गूगल लोकेशन के साथ उसे विभाग के ग्रुप में साझा किया जा रहा है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि टीम मौके पर गई थी। सर्वे में अस्पताल का नाम, पता, पंजीकरण की वैधता की अवधि, संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, अस्पताल के प्रभारी का नाम, डिग्री, अस्पताल का एरिया (वर्ग मीटर में), अस्पताल के सामने की जगह (मीटर में), सामने स्थित रोड की चौड़ाई, भवन की ऊंचाई, अग्निशमन के लिए निर्धारित मानकों की उपलब्धता की स्थिति, प्रवेश और बाहर निकलने की रास्ते की स्थिति, बायोवेस्ट के निस्तारण की स्थिति, कुल उपलब्ध बेड, आईसीयू बेड, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, जनरेटर, एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। टीम को अपनी टिप्पणी भी देनी है। अस्पताल के संचालक या उपलब्ध स्टाफ के साथ सर्वे करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर होने हैं।  
   
ये भी पढ़ें आगरा अस्पताल अग्निकांड: तीन मौतों के बाद नहीं थम रहे पिता के आंसू, जन्मदिन से दो दिन पहले गई नातिन की जान

40 फीसदी से अधिक भूभाग आच्छादित न हो

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि भवन निर्माण व विकास उपविधि 2008 में दी गई है व्यवस्था के अनुरूप नर्सिंग होम के निर्माण में 40 फीसदी से अधिक भूमि आच्छादित नहीं होनी चाहिए। आवासीय क्षेत्र में नर्सिंग होम के लिए भूखंड का न्यूनतम क्षेत्रफल 300 वर्ग मीटर और गैर आवासीय क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर होना चाहिए। इसके सामने रोड क्रमश: 12 व 18 मीटर का होना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें