एसपी एसटीएफ राकेश कुमार यादव ने बताया कि आंतरिक जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। विश्वविद्यालय में गड़बड़ियों की कई शिकायत मिली हैं। इन पर जांच की जा रही है। अभी समय लग सकता है। इसलिए शासन को अवगत करा दिया गया है।
साक्ष्य जुटा रही टीम
एसटीएफ विश्वविद्यालय में हुई गड़बड़ियों के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है। एक-एक मामले में अलग-अलग कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक से पूछताछ कर रही है।