फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस कॉपी प्रकरण: जांच के लिए विश्वविद्यालय में फिर पहुंची एसटीएफ, मांगा 411 कॉलेजों का रिकॉर्ड

Thu, 15 Sep 2022 09:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बुधवार को विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ ने डेढ़ घंटे तक अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ की। उनके कामकाज के बारे में भी जानकारी की है। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की परीक्षा की कॉपी बदलने के मामले की जांच करने के लिए बुधवार को फिर एसटीएफ पालीवाल परिसर पहुंची। यहां डेढ़ घंटे तक अधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ की। परीक्षा संचालन समेत कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के कामकाज के बारे में भी जानकारी की है। परीक्षा नियंत्रक से विश्वविद्यालय से संबद्ध 411 कॉलेजों का रिकॉर्ड तलब किया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ के एसपी राकेश यादव ने बताया कि जांच के लिए अभी रिकॉर्ड जमा किए जा रहे हैं। बुधवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से परीक्षा संचालन की जानकारी की। इसमें प्रश्नपत्र कैसे तैयार होते हैं, उत्तर पुस्तिकाएं कहां छपती हैं, कहां इनको रखा जाता है और केंद्रों पर कैसे पहुंचती हैं। 

इसकी जानकारी के साथ ही कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा विभाग का संचालन में क्या जिम्मेदारी है। इन तमाम की जानकारी की है। अभी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की संख्या, उनके नाम, मान्यता, संचालित कोर्स समेत अन्य जानकारी मांगी है। इन सभी के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों की अलग से बन रही सूची

एसटीएफ का फोकस मेडिकल कॉलेजों पर है। इसमें बीएएमएस, बीएचएमएस, एमबीबीएस संचालित करने वाले कॉलेजों की अलग से सूची तैयार की जा रही है। इसमें सीटें समेत परीक्षा संचालन करने वाली समिति और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। विश्वविद्यालय के परिणाम बनाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों से भी जानकारी की है। एसटीएफ ने इनके मोबाइल जब्त करते हुए फोन विवरण की भी जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें