आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया पर रविवार को स्टील का बक्शा खरीदने के लिए ग्राहक और दुकानदार में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रुपए कम नहीं करने पर दबंग ने मारपीट शुरू कर दी। दरोगा से भी अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
इस्लाम नगर निवासी अरमान ने बताया कि टेढ़ी बगिया तिराहे पर चौकी से महज 30 मीटर दूरी पर चाचा नजीर अली स्टील बक्शा की दुकान है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे उनका छोटा भाई शहबाज दुकान पर बैठा था। आरोप है कि पवन बिहार निवासी सोनू शर्मा अन्य दो साथियों के साथ दुकान पर बक्शा खरीदने आया। 2400 रुपये के बक्शे के 1400 रुपये देने की बात कही।
दो हजार रुपये में फाइनल हो गए। इसी बीच सोनू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जमीन पर गिराकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। नजीर अली ने बताया कि तभी दबंग सोनू शर्मा ने उपनिरीक्षक विक्रांत यादव से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरोगा से अभद्रता के बारे में इंकार कर दिया। मामले में दोनों पक्षों में से सोनू शर्मा और शाहबाज को हिरासत में ले लिया है।