फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन घंटे बंद रहा स्टीमर संचालन, चंबल घाट पर यात्रियों का हंगामा

Wed, 22 Jul 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिना अनुमति संचालित मोटर बोट बंद, चंबल घाट पर तीन घंटे फंसे यात्री
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल घाट पर मंगलवार शाम मध्यप्रदेश की महुआ थाना पुलिस ने बिना अनुमति संचालित हो रही मोटर बोट का संचालन बंद करा दिया। इसके बाद चंबल नदी के दोनों किनारों पर यात्रियों की भीड़ लग गई। करीब तीन घंटे तक लोग मोटर बोट दोबारा शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो सका। करीब तीन घंटे तक यात्री फंसे रहे। हंगामे के बाद यात्रियों को स्टीमर से पार कराया गया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश जाने वाले यात्रियों को चंबल घाट से लौटकर करीब 100 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करते हुए धौलपुर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। अचानक मोटर बोट बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने प्रशासन से शीघ्र मोटर बोट संचालन शुरू कराने की मांग की है, ताकि दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
आज बंद रहेगा स्टीमर संचालन

महुआ थाना प्रभारी (मध्यप्रदेश) ने बताया कि चंबल घाट पर बिना अनुमति के मोटर बोट का संचालन किया जा रहा था। आवश्यक अनुमति मिलने के बाद ही मोटर बोट का संचालन शुरू कराया जाएगा। वहीं ठेकेदार चंद्रसेन तिवारी का कहना है वन विभाग से परमिशन के लिए एप्लाई कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि बुधवार सुबह से स्टीमर का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें