फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहीं दर्ज हो सके बयान, नए सुरक्षा आयुक्त के आने के बाद बढ़ेगी जांच

Sat, 18 Jul 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कैंट स्टेशन पर स्टेशन उपाधीक्षक (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ आरपीएफ कर्मियों की मारपीट के मामले में जांच प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। जांच समिति किसी के बयान दर्ज नहीं कर सकी। आरपीएफ के चीफ कमांडेंट के तबादले और अधिकारियों के डीग स्टेशन लोकार्पण कार्यक्रम में व्यस्त होने से यह स्थिति बनी।
विज्ञापन


तीन सदस्यीय जांच समिति में शामिल आरपीएफ के चीफ कमांडेंट पी राजमोहन का पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में तबादला हो गया है। इससे समिति में अब दो सदस्य रह गए हैं। शुक्रवार को मंडल के सभी अधिकारी डीग रेलवे स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देशभर के 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण किया, जिसमें डीग भी शामिल था। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि नवागत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जल्द पदभार संभालेंगे। इसके बाद जांच प्रक्रिया बढ़ेगी और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

इससे पहले बृहस्पतिवार को भी जांच के लिए आरोपी आरपीएफ कर्मियों समेत संबंधित कर्मचारियों को बुलाया गया था, लेकिन आरपीएफ के चीफ कमांडेंट को प्रयागराज मुख्यालय तलब किए जाने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके थे।
विज्ञापन


बता दें कि घटना की जांच रेलवे की तीन सदस्यीय समिति और जीआरपी कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए गए हैं। जांच में महिला यात्री से वसूले गए एक हजार रुपये के जुर्माने और रसीद नहीं दिए जाने की भी पड़ताल की जा रही है। आरपीएफ के डीआईजी आशीष कुमार आगरा पहुंच गए हैं। वे यहां तीन दिन रुककर विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस बारे में सीपीआरओ ने बताया कि यह सामान्य प्रक्रिया है। मुख्यालय से पहुंचकर अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें