फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 'आरोपी कहता है- मेरे ताऊ विधायक हैं, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता', छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता के बयान दर्ज

Wed, 13 Jul 2022 04:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित छात्रा ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। उसने एक युवक पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी खुद को विधायक को भतीजा बताता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की पीड़ित छात्रा ने मंगलवार को अपने बयान दर्ज कराए। विवेचक से कहा कि आरोपी बार-बार यही कहता है कि उसके ताऊ सत्ता पक्ष के विधायक हैं। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया। उसके मोबाइल में आरोपी के मैसेज भी मिले, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में ले लिया है।

विज्ञापन

   
शाहगंज क्षेत्र की एक छात्रा ने सत्ता पक्ष के एक विधायक के कथित भतीजे पर छेड़छाड़, पीछा करने और मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा ने तहरीर में लिखा कि खेरिया मोड़ स्थित संत बुद्धाराम इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाला निशांत उसका पीछा करता है, कमेंट भी करता है। 

मोबाइल पर भेजता है गंदे मैसेज 

छात्रा कुछ कहती है तो अश्लील हरकतें करने लगता है। देर रात मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजता है। विरोध करने पर उठा ले जाने और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है। पहले वह ध्यान नहीं देती थी, जब उसकी हरकतें बढ़ गईं तो उसने पुलिस से शिकायत की।  

विज्ञापन

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए रहे रहे हैं। पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। उसने एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है। मोबाइल के मैसेज निकाले गए हैं। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी छात्रा दहशत में है।

आरोपी के फोटो हुए वायरल

आरोपी निशांत कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल होने लगे हैं। वह एक कार के आगे खड़ा है। एक फोटो पर वह विधायक के साथ भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर कमेंट भी हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें