कासगंज पटियाली के श्रीनगला में हत्या का शिकार हुए छात्र के परिजनों से मुलाकात करतीं माध्यमिक शि?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाना शासन की प्राथमिकता है। जिले में शिक्षकों की जो भी कमी है, इसे दूर कराया जाएगा। चयन बोर्ड के माध्यम से प्रदेश में नए शिक्षकों की भर्ती होगी। वे सोरों के अतिथि ग्रह पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि शासन से सहायता प्राप्त विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने के लिए प्रकिया चल रही है। सरकार सभी को शिक्षा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। लगातार नए विद्यालय खोले जा रहे हैं। बालिकाओं की शिक्षा को भी शासन काफी गंभीर है। छात्र-छात्राओं के हित के लिए छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है।
इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सीएए को लेकर विरोधी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं। यह कानून नागरिकता देने के लिए लाया गया है। किसी की नागरिकता को समाप्त करने के लिए नहीं। सरकार कानून को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रही है।
विद्यालय का किया निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय भागवत इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। विद्यालय में व्यवस्थांए सही पाई गई। शिक्षामंत्री ने एक छात्रा से पर्यावरण के संबंध में प्रश्न पूछा, जिसका छात्रा ने सही जवाब दिया। विद्यालय में चल रही इंटर की बायोलॉजी की परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होने विद्यालय परिसर में मौजूद संबत 1418 के निर्माणाधीन कुंए को भी देखा। उन्होंने इस कुंए के जीणोद्धार कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करके भेजने को कहा ताकि इसे मंजूरी दी जा सके।
हत्या का शिकार हुए छात्र के परिजनों से मिलीं
पटियाली। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री पटियाली के श्रीनगला में एक जन्म दिवस समारोह में शमिल होने के लिए पहुंची। जब उनको पता चला कि इस गांव में ही लापता छात्र शिवम पुत्र रामनरेश की फांसी देकर हत्या की गई है। उसका शव 4 जनवरी को समीपवर्ती गांव में पेड पर लटका मिला है तो वे पीड़ित परिवार में मिलने के लिए पहुंची। उन्होंने छात्र के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया की हत्यारे बख्से नहीं जाएंगे।