फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की अनुमति के इंतजार में लटका फाल्ट सही करने का कार्य

विज्ञापन
कासगंज पटियाली के नगला नवल के निकट रेल पटरियों के नीचे से होकर जाती बिजली की लाइन - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। नगला नवल के निकट फुंकी बिजली की केबल बदलने का काम रेलवे की अनुमति के इंतजार में लटका हुआ है। इससे क्षेत्र के 50 गांव के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण बिजली संकट के चलते समस्याओं से जूझ रहे हैं। बीनपुर बिजलीघर से नरथर फीडर के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। इस फीडर से क्षेत्र के लगभग 50 गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन

फीडर को जाने वाली मुख्य केबल में एक सप्ताह पूर्व फॉल्ट हो गया है और इस केबल को बदला जालना है। हालांकि यह केबल रेलवे लाइन के नीचे से होकर जाती है। ऐसे में नई लाइन डालने के लिए ट्रैक की खोदाई की जानी है और इसके लिए रेलवे की अनुमति। ऐसे में विद्युत विभाग रेलवे की अनुमति के इंतजार में एक सप्ताह से हाथ पर हाथ रखे बैठा है और 50 गांव के लोग एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान हैं।
विभाग बरत रहा लापरवाही
एक सप्ताह से गांव में बिजली संकट है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग लापरवाही बरत रहा है।
- राम सिंह यादव प्रधान वीनपुर
बंद पड़े हैं नलकूप
इस समय रबी की फसल का सीजन है। नलकूप बंद पड़े हैं और किसान परेशान हैं। इसके बावजूद विभाग समस्या का निदान नहीं कर रहा है।
-आकाश कुमार टीका नगरा
मोबाइल तक नही हो पा रहे चार्ज
बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान हैं। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे है। रात को गांव अंधेरे में डूबा रहता है।
- ध्रुव कुमार, एडवोकेट, नगला नवल
अनाज की पिसाई के लिए परेशान हैं ग्रामीण
बिजली आपूर्ति बाधित होने से आटा चक्की तक नहीं चल पा रही है। ऐसे में किसानों को अनाज की पिसाई के लिए भी समस्या हो रही है।
शैलेश कुमार निवासी नगला सहजन
वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है विभाग
नई लाइन डालने के लिए रेलवे से अनुमति के लिए पत्र लिख दिया गया है। अनुमति मिलने में समय लग सकता है। ग्रामीणों की समस्या के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। नई लाइन डालने के लिए एस्टीमेट बना लिया गया है। जल्द ही लाइन डालकर समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महावीर सिंह एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें