फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी का जीत से आगाज

विज्ञापन
हिंमाशु चाैधरी को पुरस्कार देते हुए 
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग के कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार से सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने मान्या क्रिकेट अकादमी को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मान्या क्रिकेट अकादमी की टीम 45.4 ओवर में 190 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विजय पचौरी ने नाबाद 52, स्पर्श शर्मा ने 36 और नेत्रपाल राजपूत ने 22 रनों का योगदान दिया। स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से सौरभ राजपूत ने तीन विकेट झटके, जबकि ऋषभ सिंह और गोपाल चाहर ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की टीम ने 38.2 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए हिमांशु चौधरी ने 68, अरुण यादव ने 30 और विमल कुमार ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली। मान्या क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विजय पचौरी ने तीन विकेट लिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमांशु चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मैच के अंपायर द्रवित शर्मा और असीम पाल रहे। मैच के दौरान फिरोज खान, पुष्पेंद्र बघेल, किताब सिंह, मुन्ना सिकरवार और बबलू खन्ना सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें