आगरा। फतेहपुर सीकरी कस्बे के गांव महदऊ की बेटी कविता कुशवाहा ने एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 21 और 22 फरवरी को दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में कविता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। खूबीराम कुशवाहा, कोच नरेश शर्मा, जोगेंद्र सिंह वर्मा, तोरण सिंह, रामस्वरूप, भीमसेन कुशवाहा समेत अन्य ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।