फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी के किशनी में 15 लाख रुपये की लागत से बनेगा स्टेडियम

विज्ञापन
25एमएनपी-21-किशनी में स्टेडियम का शिलान्यास करते एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। युवाओं को खेलकूद में प्रशिक्षित करने के लिए क्षेत्र पंचायत निधि से बघौनी ग्राम पंचायत के कुडरा में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। एसडीएम रामशकल मौर्य और ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव ने सोमवार को स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम रामशकल मौर्य ने कहा खेल के मैदान न होने से युवाओं को परेशानी होती है। खेलकूद से युवाओं का शारीरिक विकास तेजी से होता है। स्टेडियम बनने से युवाओं को तैयारी करने में आसानी होगी।
ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव ने कहा स्टेडियम क्षेत्र पंचायत निधि से बनाया जाएगा। इसके निर्माण में 15 लाख रुपये की लागत आएगी। पूर्व प्रधान सतीशचंद्र यादव ने बताया 25 बीघा जमीन पर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इंजीनियर रामपाल सिंह यादव, प्रवेश यादव गुड्डू, केपी यादव, पूर्व प्रधान नौरतन सिंह यादव, ब्रजभूषण यादव, जयवीर यादव, गजराज यादव, रामानंद यादव, संजीव यादव, मनोज यादव, आशीष अधौलिया, रामकिशन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें