फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरसीसी सीनियर्स को पराजित कर स्टेडियम जूनियर्स फाइनल में पहुंचा

Fri, 29 Nov 2024 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- रूपेश मैन ऑफ द मैच किए गए घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नेहरू स्टेडियम पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन हुआ। इसमें स्टेडियम जूनियर्स ने आरसीसी सीनियर्स को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। रूपेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
शुक्रवार को स्टेडियम जूनियर्स और आरसीसी सीनियर्स के मध्य सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। टास स्टेडियम जूनियर्स के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवरों के निर्धारित इस मैच में स्टेडियम जूनियर ने 9 विकेट खोकर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्टेडियम के बल्लेबाज वंश यादव ने 46 रन, शिवम ने 26 रन तथा जीशान ने 14 रनों का योगदान दिया। आरसीसी सीनियर्स के गेंदबाज राघव और सुदेश ने 2-2 विकेट, मनीष और आरुष ने 1-1 विकेट लिया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी सीनियर की पूरी टीम 15 ओवरों में मात्र 68 रन ही बना सकी। आरसीसी सीनियर्स के बल्लेबाज निखिल ने सर्वाधिक 19 रन, तथा मनीष ने 11 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम जूनियर्स के गेंदबाज सनी, भरत तथा तरुण ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह स्टेडियम जूनियर्स ने यह मैच 64 रनों से जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच स्टेडियम जूनियर्स के रूपेश को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार के मैच का क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्रिकेट कोच सुनील कुमार, इश्तिकार अहमद वॉलीबाल कोच, हॉकी कोच संजीव कुमार, खेलो इंडिया कोच सुरेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें