फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तबेला संचालक के जर्मन शेफर्ड ने कुत्तों पर किया हमला

Mon, 30 Mar 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार में तबेला संचालक ने अपंजीकृत जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल लिया। गली में आने वाले देसी कुत्तों पर अपने कुत्ते से हमला करवाया। पड़ोसी पशु प्रेमी महिला ने विरोध किया तो उसे गालियां दी। मामले का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


पशु प्रेमी विनीता अरोड़ा ने बताया कि देसी कुत्तों का नगर निगम टीकाकरण कर चुका है। तबेला संचालक का अपंजीकृत कुत्ता उनपर हमला कर घायल कर रहा है। कुत्तों को खाना देने वाली महिला विरोध करती है तो गाली-गलौज करने लगता है। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर कुछ नहीं होने की धमकी देता है। थाना ट्रांस यमुना पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इस मामले में सोमवार को उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें