फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्याः एसएसपी ने निलंबित किए दो इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी

Wed, 12 Feb 2020 12:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद के एसएसपी सचिंद्र पटेल
विज्ञापन
थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार की शाम को दुष्कर्म पीड़िता के पिता की गोली मार कर हत्या के मामले में एसएसपी सचिंद्र पटेल ने थाना प्रभारी शिकोहाबाद और थाना प्रभारी उत्तर के साथ कोटला रोड चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। हत्या के आरोप में आचमन उपाध्याय और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वारदात के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर आचमन पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। परिजनों के जबरदस्त आक्रोश के बीच मंगलवार को पुलिस ने दुष्कर्म पीडिता के पिता के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अभिरक्षा में शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी दुष्कर्म पीड़िता के पिता की सोमवार शाम उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह चक्की से आटा लेने के लिए जा रहे थे। हत्या के मामले में मृतक के पिता ने हिस्ट्रीशीटर आचमन उपाध्याय उर्फ छोटू और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी ने एक फरवरी को हत्या करने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत थाना उत्तर में करने के साथ शिकोहाबाद पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय यह कह कर टरका दिया यदि दुष्कर्म का आरोपी मोहल्ले में दिखाई दे तो बता देना। मृतक के भाई का कहना है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने के बाज भी कुछ नहीं किया। आरोपी ने एलान के साथ उसके भाई की हत्या कर दी।
 
पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल में मृतक का भाई एसएसपी सचिंद्र पटेल एवं एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी मुझे और उस बेटी को भी मार देगा जिसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। परिवार को सुरक्षा दी जाए। दोपहर को जिला अस्पताल एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा पहुंचे।

एसडीएम सदर ने भरोसा दिया कि वह पीड़ित परिवार को मदद दिलाने, दोषी को शीघ्र गिरफ्तार भी कराएंगे। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। आगरा जोन के आईजी ए सतीश गणेश के निर्देश पर दुष्कर्म की पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसएचओ उत्तर केशवदत्त शर्मा शिकोहाबाद थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कोटला रोड अशेष कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हत्यारोपी पर 50हजार का इनाम घोषित किया है। हत्यारोपी को पकड़ने को पांच टीमें गठित की हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें