फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अवैध खनन मामले में मिलीभगत पर दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल के चालक पर भी कार्रवाई

Fri, 18 Nov 2022 12:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर 1 मिनट 17 सेकंड का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी जेसीबी चालक से बातचीत कर रहा है। इसकी जांच के बाद एसएसपी ने दरोगा का निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बृहस्पतिवार को थाना पिढ़ौरा में तैनात दरोगा प्रभाकर सागर और मुख्य आरक्षी चालक नरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों खनन के मामले में जेसीबी चालक से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले में की गई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पिछले दिनों सोशल मीडिया पर 1 मिनट 17 सेकंड का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें दो लोगों के बीच बातचीत हो रही थी। बताया गया कि एक तरफ पुलिसकर्मी तो दूसरी तरफ खनन कराने वाला गुर्गा है। ऑडियो में पुलिस के मूवमेंट की जानकारी साझा हो रही थी। कई महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ पुलिसकर्मी अपना नंबर भी बताता है। मामला अधिकारियों तक पहुंच गया था। दोनों पुलिसकर्मियों पर मिलीभगत के आरोप लगे थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच के आदेश दिए। 

दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू 

एसएसपी के मुताबिक, अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से बात हो रही थी। इसकी पुष्टि होने पर थाना पिढ़ौरा में तैनात उप निरीक्षक प्रभाकर सागर और सिपाही चालक नरेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है। उनके कारण पुलिस जैसे अनुशासित बल की छवि धूमिल हुई है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

पहले भी लगे वसूली के आरोप

खनन के वाहनों से वसूली के आरोप पहले भी लग चुके हैं। पुलिसकर्मियों पर पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। वीडियो भी वायरल होते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें