बाह सीएचसी पर निरीक्षण करती एसआरएम की टीम
बाह। राज्य समीक्षा मिशन (एसआरएम) की टीम ने बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अलीगढ़ के डिप्टी सीएमओ राहुल शर्मा ने अस्पताल के 40 साल पुराने भवन के रख रखाव को सराहा।
सिजेरियन ऑपरेशन के बाद वार्ड में भर्ती प्रसूता बिचौला की शिवानी, भदरौली की पूनम से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। प्रसव के नाम पर रुपए मांगने को लेकर पूछताछ की। इंकार किए जाने पर उन्होंने अस्पताल में आए मरीज और तीमारदारों से फीडबैक लिया। प्रसव कक्ष, भंडारण कक्ष, एक्स रे रूम, लैब का निरीक्षण किया। टीम को फरैरा और अभयपुरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। टीम ने पुरा कनेरा, भदरौली, गोपालपुरा, प्रतापपुरा, बाघराजपुरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। टीम ने बटेश्वर सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां पर स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ठीक से नहीं दे पाए। होलीपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधन और स्वास्थ्य सेवाओं से टीम गदगद दिखी। हिंगोटखेडा, बासौनी और बिचोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्टाफ की कमी की समस्या मिली। इस दौरान अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा भी साथ रहे।
बाह सीएचसी पर निरीक्षण करती एसआरएम की टीम