फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान तुरंत इस्तीफा दें’

Sat, 09 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
सिख समाज के प्रमुख लोगों ने मीटिंग कर उठाई मांग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चेक क्लोनिंग के जरिए किए गए दो करोड़ के घपला मामले में सिख समाज के प्रमुख लोगों ने गुरुद्वारा सदर में शुक्रवार को मीटिंग की। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा माईथान की प्रबंध समिति श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान दलप्रीत सिंह तुरंत इस्तीफा दें। उनसे त्याग पत्र लेने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

पांच सदस्यीय कमेटी में सरदार महेंद्र सिंह, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, दलजीत सिंह सेतिया, चौधरी मंजीत सिंह और भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। इसकी मदद के लिए 41 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें बंटी ग्रोवर, रानी सिंह, त्रिलोक सिंह ओबेराय, राजू सलूजा, अमरजीत सिंह सेठी, बलजिन्दर सिंह, गुरमीत गिल, राजेन्द्र सिंह कुक्कू शामिल हैं।
बता दें, एनआरआई तैमूर के खाते में किए गए इस घपले की एफआईआर में श्री गुरु सिंह सभा की प्रबंध समिति और पंजाब एंड सिंध बैंक की घटिया स्थित शाखा के अधिकारी नामजद आरोपी हैं। इसी मामले में यह मीटिंग बुलाई गई थी। वक्ताओं ने कहा कि गुरुद्वारा माईथान में 11 साल से चुनाव नहीं कराए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलप्रीत सिंह संगत को कभी हिसाब भी नहीं दिया। आरोप लगाया कि दान में मिले करोड़ो रुपये खाते में दर्ज नहीं  हैं। दलप्रीत सिंह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और दोषी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। राजू सलूजा, गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा राजेंद्र सिंह इंदोरिया, जरनैल सिंह, रविंदर सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता महेंद्र सिंह और संचालन दलजीत ने किया।
पाई-पाई का हिसाब दिया है:  दलप्रीत
आगरा। मीटिंग में लगाए गए आरोप पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान दलप्रीत सिंह का कहना है कि उनका इस्तीफा मांगने वाले ये लोग होते कौन हैं? इन्हें पहले अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। उन्होंने सारे काम नियम और कानून से किए है। आयकर विभाग को हर साल पाई पाई का हिसाब दिया जाता है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें