फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेल प्रशिक्षकों ने सीखे आयोजन से उपचार तक के गुर

Sun, 29 Nov 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय स्पर्धा मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रतिभागियों को खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन और निर्णयन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में खिलाड़ियों के पोषण, चोट से बचाव और प्राथमिक उपचार का भी प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न सत्रों में धर्मवीर यादव, दिग्विजय नाथ यादव, लता चौहान और हिमांशु सिंह ने प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण सह प्रभारी मनोज कुमार वार्ष्णेय ने इस आयोजन को खेल शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें