फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंदौली में दमखम दिखाएंगे 12 वेटलिफ्टर

Sun, 29 Nov 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आगरा के 12 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 29 नवंबर से चंदौली में होने वाली उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का चयन किया गया है। आगरा जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव हरदीप सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन 27 को प्रदर्शन, खेल कौशल और शारीरिक क्षमता के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया एसोसिएशन के संरक्षक देवेंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्येंद्रेश्वरी किरन ने की।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में तनु (49 किग्रा, जूनियर), अनु (53 किग्रा, सब-जूनियर एवं जूनियर), उन्नति राजपूत (53 किग्रा, सब-जूनियर), प्राची सिकरवार (53 किग्रा, जूनियर), रंजना चाहर (53 किग्रा, सीनियर) और कविता (77 किग्रा, जूनियर) होंगी। बालक वर्ग में शैलेंद्र बघेल (65 किग्रा, सीनियर), विवेक और शिवम (85 किग्रा, जूनियर), युवराज सिंह (95 किग्रा, सब-जूनियर एवं जूनियर), हिमांशु (95 किग्रा, जूनियर) और मयंक (110 किग्रा, जूनियर) होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें