मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
बुधवार को प्रधानाचार्या सुमन यादव की देखरेख में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा महक, श्रृष्टि, मोनिका, इलमा, दीक्षा, आरती, सोनाली, पाखी, हिमांशी, अर्जिता आदि छात्राओं ने विचार व्यक्त किए।
वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में राधिका, मीनाक्षी, दिव्या, वर्तिका, गंगा, दिव्यांशी, दामिनी आदि ने मनमोहक पोस्टर सजाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। डॉ. सरोज यादव, निर्मल कुमारी, सुनीता देवी, आशा शर्मा, बीपी सिंह यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम प्रभारी ज्योति सक्सेना ने किया।
वाद-विवाद में प्रीती प्रथम, पिंकी रहीं दूसरे स्थान पर
करहल। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बालिका वधू शीर्षक पर स्लोगन, निबंध लेखन, पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। वाद विवाद में प्रीती प्रथम, पिंकी द्वितीय व शीतल तृतीय रहीं। निबंध लेखन में प्रीती, पिंकी व खुशबू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा पोस्टर प्रतियोगिता में सहाना को प्रथम व रश्मि को द्वितीय पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में अनामिका ने प्रथम, शिवाली ने द्वितीय व प्रिंसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या मंजूषलता यादव, डॉ. सुजाता वीरेश, आशुतोष गहरवार व नोडल अधिकारी अनुराधा शर्मा ने बालिका वधू व बाल विवाह विषयों पर छात्राओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये।