फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में इलाबांस के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा

विज्ञापन
कुसमरा के महाबोधि कालेज में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा। नगर के महाबोधि महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इसमें चार सौ मीटर दौड़ में मोहन और रश्मी अव्वल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश यादव व कालेज के प्रबंधक गिरंद शाक्य ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में इलाबांस के खिलाड़ियों को दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में राखी इलाबांस,100 मीटर बालक वर्ग में रुद्र रामनगर, बालिका वर्ग मे प्रियंका इलाबांस, 200 मीटर बालक वर्ग में सुमित चितायन , बालिका वर्ग में प्रियंका इलाबांस, 400 मीटर बालक वर्ग में मोहन नेगंवा, बालिका वर्ग में रश्मी समान प्रथम स्थान पर रहीं।
कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में जटपुरा प्रथम, बालिका वर्ग में कृपालपुर प्रथम, खो खो जूनियर बालक वर्ग में इलाबांस प्रथम रहा। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रकाश दीक्षित, वैभव यादव, कृष्णवीर यादव, जितेंद्र कुमार, अनिल यादव, अरुण कुमार, लवकेश शाक्य, अवधेश कुमार, नीलम, नहीम मंसूरी, विनय कुमार, गीता, प्रदीप कुमार, श्याम सिहं, चंद्र शेखर, अतुल कुमारी, खेल प्रशिक्षक शिवप्रताप यादव, केके सविता, माधवेंद्र चौहान आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें