फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से पहले 17 लाख खर्च, फिर भी खुश न हुए...40 लाख की डिमांड और तोड़ दिया रिश्ता; मां को पड़ा दिल का दौरा

Sat, 16 Nov 2024 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दहेज लोभी लड़के वाले शादी से पहले 17 लाख रुपये का खर्चा होने के बाद भी खुश नहीं हुए। 40 लाख रुपये की डिमांड करने लगे। न देने पर रिश्ता तोड़ दिया। बेटी का रिश्ता टूटा तो मां को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी से पहले दूल्हे के पिता ने 40 लाख रुपये की मांग रख दी। दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई तो रिश्ता तोड़ दिया। बेटी की शादी टूटने से सदमे में आई मां को दिल का दाैरा पड़ गया। गंभीर हालत में वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पीड़ित पिता ने थाना हरीपर्वत में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बापू नगर, खंदारी निवासी महेश कर्दम ने 19 मई को बेटी सोना का रिश्ता वेद नगर, देवरी रोड निवासी मुकेश चंद्रा के इकलाैते बेटे तनुज चंद्रा के साथ तय किया था। ससुरालियों ने तनुज को एक मैरिज होम और शोरूम का मालिक बताया। महेश कर्दम का आरोप है कि ससुराली पक्ष ने शादी में दहेज के रूप में 22 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की। उन्होंने बेटी के भविष्य को देखते हुए रजामंदी दे दी। बाद में उनसे खरीदारी के नाम पर 7 लाख रुपये खर्च करा दिए।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, पति का बेरहमी से कत्ल; इसलिए उतार फेंके कपड़े...फिर दहाड़ें मारकर रोई
विज्ञापन



 

बेटी की शादी के लिए बेच दी पैतृक संपत्ति
महेश कर्दम के अनुसार, शादी की तिथि तय होने पर उन्होंने वाहन, मैरिज होम, हलवाई की बुकिंग, शादी के कार्ड, जेवरात और घरेलू सामान खरीदना शुरू कर दिया। इसमें उनके 10 लाख रुपये खर्च हो गए। बेटी की शादी के लिए उन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति बेच दी। एक दिन मुकेश चंद्रा ने फोन किया। अब दहेज में 40 लाख रुपये नकद देने की मांग की गई। इसमें असमर्थता जाहिर करने पर बेटी को बदनाम करने लगे। शादी से इंकार कर दिया। बेटी की शादी टूटने से मां को दिल का दाैरा पड़ गया। उन्हें जयपुर में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें -  जीजा से हुआ प्यार: बीमार बहन की देखभाल करते-करते दे बैठी दिल, फिर किया ऐसा कांड...शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले
 
विज्ञापन

पहले भी की ऐसी धोखाधड़ी
महेश कर्दम का आरोप है कि मुकेश चंद्रा पक्ष पूर्व में भी इसी तरह लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। जब उन्होंने अपने खर्च हुए 17 लाख रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकेश चंद्रा, निर्मला चंद्रा, राकेश चंद्रा, सुनीता, सोनम, तनुज, विश्वेंद्र और महेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें