फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भयानक हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसा युवक, लहूलुहान लाश देख फूटा भीड़ का आक्रोश; हाईवे पर हंगामा

Sun, 30 Aug 2026 04:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को राैंद दिया। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर को नेशनल हाईवे स्थित गोयल हॉस्पिटल के सामने 16 चक्का ट्रक का टायर फटने से वह बेकाबू हो गया। डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर दूसरी लेन में पहुंचे ट्रक ने हाईवे पार करने के लिए खड़े नुनिहाई निवासी संजय निषाद (45) को रौंद दिया। वह आगे खड़े दूसरे ट्रक और हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक के बीच फंस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रख दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ और हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

">http://

नुनिहाई निवासी संजय निषाद टाटा मोटर्स में मजदूरी करते हैं। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हाईवे पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़े थे। इसी दौरान वाटर वर्क्स की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जा रहे 16 चक्का ट्रक का टायर फट गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। वहां खड़े संजय और एक अन्य व्यक्ति उसकी चपेट में आ गए। उसके केवल मामूली चोट आई। 
विज्ञापन

2 of 5
हादसे से परिेवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेकाबू ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। दोनों ट्रकों के बीच संजय फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में परिजन भी पहुंच गए। संजय का शव देखकर पत्नी ममता बेसुध हो गईं। आगे वाला ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। पीछे खड़े ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। 

 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने से मना कर दिया। पुलिस के समझाने पर काफी मशक्कत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन परिजन कुछ देर बाद शव को वापस सड़क पर ले आए और दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम जैसे हालात बने रहे। पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात सुचारू कराया।

 

4 of 5
परिवार में मची चीख-पुकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
संजय परिवार में अकेले कमाने वाले थे। पत्नी ममता, मां ओमवती के अलावा परिवार में बेटे विशाल (22), अंकुश और बेटियां तन्नू, विशाखा व साक्षी हैं। परिजन के मुताबिक संजय की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत के बाद पांच बच्चों के भविष्य और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाईवे पर हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी हो चुके हैं हादसे
गोयल हॉस्पिटल के सामने हाईवे पार करने के दौरान पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसों के चलते एनएचएआई ने यहां बने कट को बंद कर दिया था। इसके बावजूद पैदल राहगीर हाईवे पार करने के लिए डिवाइडर की रेलिंग के आसपास पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने गोयल कट और सैयद कट पर सुरक्षित पैदल रास्ते या फुटओवर ब्रिज की व्यवस्था कराने की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें