पैरों के ऊपर से गुजर रहे कैंटर के पहिये
उनके पैरों के ऊपर से कैंटर के पहिये निकल गए। वह पड़े रह गए। राहगीर जुट गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पीआरवी से उन्हें गोयल सिटी हास्पिटल में लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर लेकर चालक भाग निकला। घटना की जानकारी पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंच गए।
रामचंद्र के भाई श्याम सुंदर भी हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कैंटर की चपेट में आने से मौत हुई थी। हादसा कीचड़ में बाइक फिसलने से बताया गया है। जांच की जा रही है।
एमडी कर रही बेटी, बीएसएफ में हैं बेटा
घटना की जानकारी पर अलीगढ़ से भी परिजन आगरा आ गए। रामचंद्र की बेटी ज्योति दिल्ली में एम्स से एमडी कर रही हैं। वहीं बेटा बीएसएफ में सहायक कमांडेंट हैं। वह जम्मू में तैनात हैं। छोटा बेटा आकाश बीएससी कर रहा है। शनिवार शाम को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अलीगढ़ लेकर चले गए। उनके साथ पुलिस की गारद भी गई।